पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Raising Slogans Against The Government And Insurance Companies

सरकार और बीमा कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतिया | अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के आगे धरना देकर केंद्र, प्रदेश सरकार व बीमा कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान मंगत राम ने की। किसानों ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह के माध्यम सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन भेजा। सभा के छत्रपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, मंगत सिंह, प्रीतपाल सिंह, लाली सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जसबीर सिंह, रमेश रत्ताखेड़ा, बीरवल सिंह, वीर सिंह, हरबंस सिंह ने कहा कि सरकार ने बरसात व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की रिपोर्ट 72 घंटों में दर्ज करवाने को कहा। इसी दौरान मौसम के दुबारा खराब होने, छुट्टी के दिन होने के कारण तीन दिन में रिपोर्ट संभव नही। अधिकारी मौके का जायजा लेकर नुकसान अनुसार रिपोर्ट करे। बीमा योजना में आग से जली फसलों को शामिल नहीं किया गया। गेहूं की फसल को ज्यादातर आग से नुकसान होता है।
खबरें और भी हैं...