- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Raja Ram Social Welfare Society Made Aware By Distributing Masks
राजा राम सोशल वेलफेयर सोसायटी ने मास्क बांटकर किया जागरूक
भिवानी | कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव पालुवास में राजा राम सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में निशुल्क कैंप लगाया गया। कैंप में टीम हेड अमित कुमार ने ग्रामीणों को निशुल्क मास्क बांटे व उनको कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ला इलाज बिमारी हैं। इसमें हम केवल सावधानी अपनाने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन साफ व स्वच्छ कपड़े, साबुन से अच्छी प्रकार से हाथ साफ करने, मास्क न होने पर रूमाल का इस्तेमाल करने, बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की जरूरत होती है।
बतौर मुख्यातिथि डाॅ. शशी किरण शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने आस पास सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। अपने बच्चों को भी इस बीमारी के
बारे में जानकारी दें व उन्हें ज्यादा देर तक ना खेलने दें।
उनके खान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अमित कुमार ने कहा कि उनकी सोसायटी गरीब व असहाय लोगों की निस्वार्थ
भाव से सेवा करती हैं और हमेशा ही लोगों को जागरूक भी करती रहती है। कार्यक्रम में सरपंच नरेश कुमार, पंच सुनील कुमार को सोसायटी के सदस्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कपिल गोयल, सुशीला, निखिल शर्मा, मोहित शर्मा, कपिल सोनी व सुशील सिवाच सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।