पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News Rajaund Pundari Road Distressed Drivers Getting Worried

राजौंद-पूंडरी मार्ग खस्ताहाल वाहन चालक हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजौंद से पूंडरी जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से वाहन चालक परेशान हैं। सड़क के बीचोंबीच बने गहरे गड्ढों से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण सुनील, सतीश, रमेश, रामबीर, राजपाल, रोशन, बली, प्रदीप व सोनू ने बताया कि सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कई बार सड़क को लेकर शिकायत की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ दिनों बाद गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाएगी। ऐसे में गेहूं को मंडियों तक पहुंचाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी सड़क के वाहन चालक राजौंद, सेरधा, पाई व भाणा के लिए आते-जाते हैं। उनकी मांग है सीजन से पहले रास्तों को दुरुस्त करवाया जाए ताकि किसानों व वाहन चालकों को परेशानी न उठानी पड़े।

खबरें और भी हैं...