- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Rajendra Sivan Mohit39s Team Became First In Poster Making Competition
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजेंद्र शिवन, मोहित की टीम रही प्रथम
राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें हरियाणा राज्य के सहयोगी राज्य तेलंगाना के बारे में विद्यार्थियों ने पोस्टर के द्वारा तेलंगाना की संस्कृति, भाषा व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में पोस्टर के माध्यम से दर्शाया। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजेंद्र ढूकड़ा, शिवन बिश्नोई , मोहित सुथार, हितेश मेहता की टीम ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान की टीम अंकिता रानी किरण, अमिता रानी और कृष्णा की रही।