भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत राजेश का स्वागत
झज्जर | एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने गांव जहाजगढ़ में फाउंडेशन के संस्थापक राजेश कुमार का स्वागत किया। वे भारतीय नौ सेना में 15 साल तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। उनका जहाजगढ़ छूछकवास व माजरा गांव के लोगों ने स्वागत किया। संचालन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल, प्रदेश महासचिव रामकुमार जांगड़ा, झज्जर की महिला विंग की अध्यक्ष आरती वशिष्ठ, जिला प्रचार सचिव रवीना, पूनम देशवाल, विमला, पुनम, सुमन पिंकी, सीमा, पुष्पा, फुलपति, किरण, ललिता, रिंकू, संतोष, कमला, मुकेश, राजकुमार, सुबेदार सत्ते, अनूप, सुबेदार श्रीनिवास मौजूद रहे।