पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजपुरा साहनी,जसानिया सड़क की खस्ता हालत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव राजपुरा साहनी से जसानिया जाने वाली सड़क पुननिर्माण की बाट जोह रही है। सड़क जगह-जगह गढ्डों में तब्दील हो चुकी हैं।

राहगीरों का सफर करना मुश्किल हो गया हैं, लेकिन प्रशासन इसकी तरफ कोई सुध नहीं ले रहा हैं,। इस खस्ताहाल सड़क के पुननिर्माण के लिए अब चन्द्रशेखर आजाद युवा क्लब ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और साथ ही इस पर जल्द कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। क्लब के अध्यक्ष शिवशंकर सहारण का कहना है कि सड़क समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की गई है, लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी इस पर एक्शन नहीं ले रहा है। यह सड़क राजपुरा साहनी की मुख्य सड़क हैं जिससे भादरा, भट्टू और सिरसा के लिए गुजरना पड़ता हैं, इस पत्र की कॉपी उन्होंने सांसद सुनीता दुग्गल,उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, को भी भेजी है।

राजपुरा साहनी से जसानिया खस्ताहाल सड़क।
खबरें और भी हैं...