- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Rajya Sabha Mp Dr Sushil Gupta Honored Meritorious Students
राज्यसभा सांसद डाॅ. सुशील गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
झज्जर | कबलाना जे गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमैंट में राष्ट्रीय स्तर के टेक्नो-कल्चरल ऐन्यूअल फेस्ट अचीवर्स 2020 के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। शुरुआत संस्था के चेयरमैन भारत गुप्ता, निदेशक डाॅ. अमन अग्रवाल और सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद भोजपुरी सिंगर मिस्टर विकास झा ने भोजपुरी गाने गाकर समां बना दिया। पंजाबी गायक एवं पॉप स्टार शरी मान ने कई हिट सुनाए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डाॅ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे और मेधावी बच्चों का सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे स्वयं को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन भारत गुप्ता व निदेशक प्रोफेसर डाॅ. अमन अग्रवाल ने शरी मान तथा उनकी पूरी टीम का अभिनंदन किया व उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया।