- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Rakesh Gupta Will Review The Works Of Government Schemes
राकेश गुप्ता करेंगे सरकारी योजनाओं के कार्यों की समीक्षा
कैथल| नगराधीश सुरेश राविश ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. राकेश गुप्ता वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सरकार की चल रही योजनाओं के तहत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. राकेश गुप्ता पीएनडीटी, पोस्को एक्ट, सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर, हरियाणा विजन जीरो, वन स्टॉप सेंटर, स्वच्छ सर्वेक्षण, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट व सक्षम हरियाणा आदि विषयों पर एक-एक करके विस्तारपूर्वक समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित अधिकारी वीसी में भाग लेना सुनिश्चित करें।