- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Rally Organized For Admission In Government Schools
सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर निकाली रैली
जमालपुर शेखां| गांव जमालपुर शेखां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय प्राचार्य चंद्रप्रकाश मेहता ने रवाना किया।
मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक भाल सिंह, मुख्य शिक्षक सुरेश कुमार ने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए स्कूलों का ढांचा मजबूत किया गया है।