रैली निकाल ग्रामीणों को किया खानपान के प्रति जागरूक
लाडवा | राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत गांव अंटेहड़ी में शनिवार को जागरुकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का आयोजन गांव की आंगनबाड़ी वर्कर ममता व निर्मला देवी द्वारा किया गया जिसे सर्कल सुपरवाइजर सुनीता देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने महिलाओं व बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत पोषण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर जागरूक साइकिल रैली निकाली गई है। रैली सभी ग्रामीणों को पोषण अभियान के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों को खाने में हरी सब्जियां व पौष्टिक आहर आदि लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जंक फूड से दूर रहने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर ममता, निर्मला देवी, हेल्पर बिमला देवी व किरण मौजूद रहीं।