- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Raman In Mehndi Priyanka And Muskan Pratham In Modeling
मेहंदी में रमन, मॉडलिंग में प्रियंका अाैर मुस्कान प्रथम
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार से अधिकृत जन शिक्षण संस्थान द्वारा लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।
समाजसेविका बासुधा बांसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि समाजसेविका वैशाली बांसल व हर्षा गोयल विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन अरविंद बांसल ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक धर्मपाल गर्ग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी व मॉडलिंग प्रतिस्पर्धा करवाई गई जिसमें संस्थान की 80 छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में रमन ने प्रथम, एकता ने द्वितीय व सरोज ने तृतीय स्थान अर्जित किया, जबकि ट्विंकल ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रियंका ग्रोवर व मुस्कान सोनी प्रथम, सुनीता द्वितीय व कशिश तृतीय स्थान पर रही, जबकि वैशाली ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
मेकअप आर्टिस्ट में गुंजन मेहता, श्रवण कुमार, नीतू कटारिया, सुनीता रिया फुटेला ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर लघु नाटक प्रस्तुत किया।
नारी सम्मान समारोह में महिलाअाें व लड़कियाें काे सम्मानित करते हुए।