पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Rambir Colony Overflows Farmers Block Water From Stp People Block Railway Road

एसटीपी से किसानों ने बंद किया पानी लेना तो रामबीर काॅलोनी हुई ओवरफ्लो, लोगों ने रेलवे रोड किया जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे रोड स्थित रामबीर काॅलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए और पानी घरों में घुस गया। इससे क्षुब्ध होकर लोगों ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि नरवाना रोड पर बने एसटीपी से किसानों द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट में ट्रीट किए गए पानी को लेने से मना किए जाने पर पानी बैक हाेने लगा और रामबीर काॅलोनी में एकत्र हो गया। 3 तीन दिन तक विभाग द्वारा कार्रवाई न करने पर रोष स्वरूप लोगों ने जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार मनोज कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक कुमार व शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल मौके पर पहुंच गए और पानी निकासी का प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान 3 टैंकर मंगवाकर पानी निकासी का काम शुरू करवाया गया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। 5 घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग गलियों से रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेन भी निकल गई। शहर के सीवरेज के पानी को जनस्वास्थ्य विभाग के नरवाना रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट किया जाता है। एसटीपी में ट्रीट हुए पानी को आगे अहिरका गांवों में किसानों को सप्लाई किया जाता है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद एसटीपी के पानी की खेतों में कोई डिमांड नहीं रह गई थी। इस कारण एसटीपी से आगे खेतों तक पानी नहीं पहुंचा और वह बैक हाेने लगा। इस कारण रेलवे रोड स्थित रामबीर काॅलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए और दूषित पानी घरों में घुस गया। गलियों व रेलवे रोड पर भरे गंदे पानी ने बदबू से लोगों का जीवन नरक बना दिया है। जाम लगाने वाले लोग रेलवे रोड पर भरे गंदे पानी में ही बैठ गए और अपना विरोध दर्ज करवाया। लोगों का कहना था कि जनस्वास्थ्य विभाग की नाकामी और लापरवाही के कारण कई दिन से उनका जीवन नरक बना हुआ है। उनके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों को लताड़ा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अभी पानी निकासी करवा दी जाएगी। कुछ देर में तीन टैंकर मंगवाए गए और पानी निकासी का काम शुरू करवाया गया। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया।

सफीदों रोड और एकता नगर में भरा पानी

सफीदों रोड स्थित एकता नगर की गलियां भी सीवरेज के गंदे पानी से भर गई हैं। गंदा पानी मेन सफीदों रोड पर भी भर गया है। एकता नगर के लोगों ने चेतावनी दी है कि शनिवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सफीदों रोड पर जाम लगा देंगे।

जींद. रेलवे रोड पर जाम लगाते रामबीर काॅलोनी के लोग।
खबरें और भी हैं...