पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Ramchandra Jangra39s Assembly Ticket Was Cut Now Bjp Will Send In Rajya Sabha

रामचंद्र जांगड़ा की विधानसभा में टिकट काटी थी, अब राज्यसभा में भेजेगी भाजपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा ने 6 माह पहले विधानसभा चुनाव में रामचंद्र जांगड़ा का टिकट काटा था। अब भाजपा ने जांगड़ा को राज्यसभा में भेजने के लिए उम्मीदवार बनाया है। जांगड़ा शुक्रवार को चंंडीगढ़ में नामांकन करेंगे। जांगड़ा को उम्मीदवार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया और जांगड़ा को बधाई दी।

भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2014 में चुनाव लड़ा था। हालांकि वे जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। बाद में सरकार द्वारा उन्हें हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम का चेयरमैन बनाया गया। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भी गोहाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की, लेकिन िटकट हासिल नहीं कर पाए। यहां से तीर्थ राणा को उम्मीदवार बनाया था। दिसंबर माह में चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने कार्यकाल नहीं बढ़ाया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गुरुवार को पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। जिसमें जांगड़ा का नाम आने पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई।

गोहाना. राज्य सभा के उम्मीदवार रामचंद्र जांगड़ा को बधाई देते कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...