पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News Ramesh Ahrodia Became The Head Of Hazaras District Unit

रमेश अहरोदिया बने हजरस जिला इकाई के प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजरस की जिला इकाई की बैठक संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राज्य सलाहकार लक्ष्मीबाई लिसाना ने की। इस दौरान हजरस की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला प्रधान राजपाल दहिया ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रदेश प्रेस प्रवक्ता भूपसिंह भारती व प्रदेश सचिव होशियार सिंह बिहागरा उपस्थित रहे।

सबसे पहले पूर्व जिला प्रधान ने अपनी कार्यकारिणी को भंग किया और पिछली कार्यकारिणी का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। उसके बाद सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें रमेश कुमार अहरोदिया (शास्त्री) को जिला प्रधान, राजकुमार माजरा श्योराज को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रवक्ता संजय डाबला को उपप्रधान, प्रवक्ता दयाराम मोरवाल जाटूसाना को सचिव, प्रवक्ता सिकंदर सिंह बधराना को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता रविंद्र प्रकाश को सह सचिव, महेंद्र पूनिया को संगठन सचिव, लक्ष्मण सिंह बलवारिया को प्रचार सचिव, प्रीतम सिंह भटेडिया को ऑडिटर, राजकुमार पीटीआई को कार्यालय सचिव व अशोक कुमार मोदीपुर को सलाहकार के रूप में चुना गया।

इस मौके पर आरपी सिंह दहिया, नाहड़ ब्लॉक प्रधान अतर सिंह पूनिया, जाटूसाना ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह भोतवास, बावल ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह नाहरवाल, खोल ब्लॉक प्रधान संजय कुमार, जाटूसाना उपप्रधान रमेशचंद्र सिंघल, रामनिवास गोठवाल, बीरेन्द्र सिंह डहीनवाल, रणबीर सिंह, हैप्पी गेरा भाडावास, बिजेंद्र सिंह, सतबीर गोठवाल, मानसिंह हैडमास्टर, हैडमास्टर अजीत शास्त्री, महिपाल सिंह भालखी, प्रवक्ता राज सिंह राजियाकी, राजेन्द्र ढोकवाल, सुरेंद्र सिंह, भवानी प्रसाद, प्रताप सिंह, भूपेंद्र कनौजिया, करतार सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र कुमार व अशोक पीटीआई सहित अन्य मौजूद रहे।

रेवाड़ी में हजरस की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य।
खबरें और भी हैं...