पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Ramesh Kumar Becomes Chairman Of Bampr Safidon New Branch Of Employees Federation

रमेश कुमार बने कर्मचारी महासंघ की नई शाखा बीएंडआर सफीदों के चेयरमैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद | ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की नई शाखा बीएंडआर सफीदों का त्रैवार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। यह चुनाव पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। सह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन रजाना व मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने भाग लिया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से रमेश कुमार को चेयरमैन, गुलशन कुमार को प्रधान, जोगध्यान को वरिष्ठ उप प्रधान, कृष्ण कुमार को सचिव, तकदीर सिंह को वित्त सचिव, अनिल कुमार को मुख्य संगठनकर्ता नियुक्त किया गया।
खबरें और भी हैं...