पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahbad News Haryana News Ramkaran Implements Rams On The Open Drains Of Villages Selling Vegetables To Save Water

पानी बचाने को सब्जी बेचते हुए गांवों के खुले नलों पर रामकरण लगाता है टूंटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामकरण शाहाबाद सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर गांवों में बेचता हैं। इसके साथ ही वह जल संरक्षण की मुहिम भी चला रहा है। जहां भी उसे खुला नल दिखता है, उस पर अपने खर्च से टोंटी लगाता है। लगभग तीन वर्ष पहले उसने खुले नलों पर टोटियां लगानी शुरू की थी। रामकरण ने बताया कि शाहाबाद से लेकर वह जिस गांव में सब्जी बेचने जाता है, वहां अगर उसे कहीं पानी व्यर्थ बहता नजर आता है तो वह अपने खर्च पर टोंटी लगाता है। अपनी रेहड़ी पर वह टोंटी भी साथ ही रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर उसे सुकून मिलता है। वह इसे राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानता है। रामकरण के मुताबिक कुछ लोग लालच या शरारत के चलते नलों पर से टोंटियां निकाल देते हैं। जिसकारण पानी की बर्बादी होती है। रिंकू सैनी कठवा, हर बक्श कठवा, संदीप कश्यप, सुखदेव सैनी, जसप्रीत सैनी, साहिल कश्यप कहते हैं कि रामकरण की तरह यदि हर व्यक्ति अपनी सोच बनाए, तो जल ही नहीं, हम दूसरे प्राकृतिक संसाधन भी बचा सकेंगे। रामकरण लगभग हर रोज 2 से 3 टोंटियां लगा रहे हैं।

शाहाबाद | खुुले पड़े नल पर टूंटी लगाता सब्जी विक्रेता रामकरण।
खबरें और भी हैं...