पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Rangoli Team Was First In The Class V Competition

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की टीम रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | गीता निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पबनावा में होली के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य रकम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे व अध्यक्षता हिंदी प्राध्यापक बलवान सिंह ने की। छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा में निखार लाने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजनों को आयोजित किया जाता है। विजेता टीम पांचवीं कक्षा को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र कुमार, सीमा देवी, सुजाता, अंजू, डिंपल देवी व देवेंद्र कुमार ने सहयोग दिया।
खबरें और भी हैं...