- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News Rashtriya Manashakti Manch Will Support Candidates Who Do Not Get Intoxicated In Elections Dr Bansal
चुनावों में नशे का प्रलोभन न देने वाले प्रत्याशियों को समर्थन देगा राष्ट्रीय जनशक्ति मंच: डाॅ. बंसल
आने वाले पंचायत व नगरपालिका के चुनावों में वोटरों को नशा न देने का वादा करने वाले प्रत्याशियों को राष्ट्रीय जनशक्ति मंच अपना समर्थन देगा। मंच के सदस्य उस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे व घर घर जाकर लोगों ऐसे प्रत्याशी को विजयी बनाने की लोगों से अपील भी करेंगे। ये शब्द राष्ट्रीय जनशक्ति मंच के संस्थापक डाॅ. सुरेंद्र बंसल ने आज भवानी मंदिर में बुलाई गई मंच की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
डाॅ. सुरेंद्र ब ंसल ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी अकसर वोटरों को शराब व दूसरे नशों का प्रलोभन देते हैं। ऐसे प्रत्याशी जब चुनाव जीतकर आते हैं तो वे समाज हित के कार्य करने की बजाए नशे को बढ़ावा देते हैं और चुनाव में खर्च किए गए पैसे की वसूली के लिए नाजायज कामों को बढ़ावा देते हैं। बंसल ने कहा कि चुनावों में बढ़ता खर्च भी चिंता का विषय है। उनका मंच कम पैसा खर्च कर चुनाव जितवाने में भी प्रत्याशियों का सहयोग करेगा। बंसल ने कहा कि उनका मंच गांव गांव जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रहा है और युवाओं को इससे दूर रहकर समाज के लिए रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुखचैन सिंह थिंद, नीलम सिंगला, ज्वाला राम कश्यप, टेक चंद शर्मा सैर, एडवोकेट जयप्रकाश बलबहेड़ा, नेत्रपाल शर्मा, दर्शन बलबहेडा, डाॅ. कर्म सिंह टटियाना, दलेर टटियाना, जोनल प्रधान स्वर्ण सिंह गढ़वाल, राकेश चौहान, दिलेर सिंह खरकड़ा, प्रकाश न ंदवाल, चांद राम, गुलाब सिंह, हरमीत सिंह, जगदीश सीड़ा, पिरथी नंबरदार, एडवोकेट राकेश खानपुर, सुखदेव, कृष्णा, नायब थेह बुटाना भी मौजूद रहे।
गुहला चीका | राष्ट्रीय जनशक्ति मंच की बैठक को संबोधित करते डाॅ. सुरेंद्र बंसल।