पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह को लेकर निकाली रथयात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीलोखेड़ी | होली मिलन को लेकर खाटू श्याम परिवार की तरफ से होली रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई पंकज सिंगला, नारायण दास वर्मा, सुरेश गुप्ता, मुकेश वर्मा, आनंद काैशिक, ठाकुर गर्ग, राकेश गुप्ता व नवीन पंडित कर रहे थे। होली रथयात्रा नगर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां हर वर्ग के लोगों ने उनका होली रंगों से स्वागत किया। सुरेश गुप्ता व नारायण दास वर्मा ने कहा कि होली सभी वर्गों का सांझा पर्व है। हर वर्ग में भाईचारा बना रहे, देश में शांति बनी रहे व देश विकास के मार्ग पर अग्रसर हो, यही इस यात्रा का संदेश है। आज हम नगर के हर घर में लोगों से मिलकर होली मिलन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जल संरक्षण के लिए कम से कम पानी का इस्तेमाल करें।
खबरें और भी हैं...