पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Ration Of Thousands Stolen From Two Anganwadi Centers

दो आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों का राशन चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसा| क्षेत्र के गांव नकौड़ा में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। सुबह केंद्र की संचालिका को इस बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नकौड़ा निवासी जसबीर कौर ने बताया कि 8 मार्च को वह छुट्टी के बाद राशन के कमरे को ताला लगाकर घर चली गई। देर रात्रि को चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर सेक गैस सिलेंडर, 95 किलोग्राम चीनी व 40 किलोग्राम तेल, जबकि इसी सैंटर कोड के दूसरे केंद्र के कमरे से 40 किलो तेल, 50 किलोग्राम चीनी व 20 किलोग्राम गेहूं चुराकर ले गए। सुबह जब वह सेंटर पर आई तो देखा कि राशन के कमरे का ताला टूटा पड़ा हैं। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी का सुराग लगाकर राशन बरामद किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...