विज्ञान प्रतियोगिता में आरडी स्कूल रहा प्रथम स्थान पर
जुलाना. राज्यस्तरीय विज्ञान पुरस्कार प्रतियोगिता में आडी स्कूल जुलाना के विद्यार्थी अव्वल रहे। स्कूल पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित की गई थी। विज्ञान पुरस्कार चयन के लिए ली गई राज्यस्तरीय विज्ञान पुरस्कार प्रतियोगिता 2020 में हरियाणा में पहला स्थान व छठा स्थान आरडी स्कूल के विद्यार्थियाें ने पाया। प्रतियोगिता में मुस्कान, छवि,सलोनी,सोहन,अक्षित, प्रवेश, रोहित,प्रिया और तनु पूरे राज्य में सर्वाधिक मेरिट विजेता रहे। प्राचार्य सरोज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का बेहतर परिणाम छात्रों की मेहनत और अध्यापकों की प्रेरणा का ही परिणाम है।