रेडक्रॉस की गतिविधियां लोगों के लिए लाभकारी
रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियां आमजन के लिए बहुत ही लाभकारी है तथा नागरिकों को रेडक्रॉस की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां का लाभ लेने के लिए इनसे जुडऩा चाहिए। यह बात एसडीएम नवीन कुमार ने लघु सचिवालय परिसर में रेडक्रॉस की प्रदर्शनी वैन (जागरूकता वाहन) का अवलोकन करने उपरांत कही। उन्होंने जागरूकता वाहन में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म को भी देखा और सुना। रेडक्रॉस सोसायटी का यह जागरूकता वाहन दो दिवसीय दौरे के तहत टोहाना में पहुंचा। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव रामजी लाल, प्राथमिक सहायता प्रवक्ता दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।