पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Red Cross Society To Set Up Free Dental Camp Across The District

रेडक्रॉस सोसायटी जिलेभर में लगाएगी नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से निजी डेंटल क्लीनिक के सहयोग से जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायतों, उपमंडल एवं खंड स्तर पर नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

जिला रेडक्रास अध्यक्ष एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में अनेक गतिविधियां शुरू की गई हैं, जिसके अंतर्गत वर्ष 2020-2021 में रेडक्रॉस सोसायटी जिले के सभी उपमंडल खंड एवं 200 प्राइवेट एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं कॉलेज और ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन करेगा। ये सभी कैंप आमजन के लिए नि:शुल्क लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य कैंप लगवाने के लिए कोई भी शिक्षण संस्थान एवं ग्राम पंचायत रेडक्रास सोसायटी के सचिव श्याम सुन्दर को पत्र लिख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिला मुख्यालय से दूर-दराज के गांव, स्कूलों एवं ढाणियों को भी कवर किया जाएगा और कॉलेज स्तर पर वर्कशॉप सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि इन शिविरों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।
खबरें और भी हैं...