- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Redressal Of Complaints On Cm Window Within 7 Days Dc
सीएम विंडो पर पंेडिंग शिकायतों का 7 दिन के भीतर करें समाधान: डीसी
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कहा कि जिला में अधिकारी सीएम घोषणा के तहत जारी निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और इस दिशा मेंं गंभीरता से कार्य करें। इसके अलावा विभाग सीएम घोषणा से संबंधित कार्यों की प्रगति की पूरी डिटेल पोर्टल पर जरूर अपडेट करवाएं।
ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त शुक्रवार को लघुसचिवालय के सभागार में आयोजित मासिक बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम घोषणा, सीएम विंडो, मेरी फसल-मेरा ब्याेरा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
लिंगानुपात में सुधार के लिए दे रेड
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाटर वर्कर्स टैंकों की नियमित रुप से सफाई करवाएं और पेयजल की समुचित सप्लाई सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला के लिंगानुपात में सुधार के लिए लगातार रेड करें, ताकि जिला को लिंगानुपात में प्रदेश में अग्रणी बनाया जा सके। इस प्रकार नशा पर पूर्णत: अंकुश के लिए व्यापक कदम उठाए जाए।
शिकायतों को निपटारा कर करें रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करें तथा लंबित शिकायतों को सात दिन के अंदर निपटा कर उनके कार्यालय में रिपोर्ट करें। निशानदेही को लेकर सीएम विंडो पर लंबित पड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले दस दिन में निशानदेही कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी मासिक बैठक में अधिकारी पूरी तैयारी तथा विभागीय जानकारी से अपडेट होकर पहुंचे।
बीमा कंपनी को दें ओलावृष्टि से तबाह फसलों की जानकारी
उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी संबंधित बीमा कंपनी को दी जाए। इसके अलावा प्रभावित गांव के किसानों की बर्बाद फसल संबंधी आवेदन स्वीकार करने के लिए अलग से कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।
लंबित शिकायतों के निपटान को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी।