पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Registration Work Can Be Started In Balla Sub Tehsil Today

बल्ला सब तहसील में पंजीकरण कार्य आज हो सकता है शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते करीब एक पखवाड़े से इंटरनेट की लाइन कटने के कारण सब तहसील में ठप पड़ा पंजीकरण आदि का कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो सकता है। लोगों को इस मामले में आ रही परेशानियों की सूचना मिलने पर हरियाणा ग्रंथ अकादमी उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने तहसील परिसर का दौरा किया और इस मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और निदेशक डॉ. चौहान ने बुधवार को स्थानीय उप तहसील परिसर का दौरा कर यहां आने वाले आमजन को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों से इनके प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निराकरण करने के लिए कहा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. चौहान ने बताया कि करनाल जींद राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के चलते जलमाना के पास भारत संचार निगम लिमिटेड की केबल कटने की वजह से एक पखवाड़े से यहां का सर्वर पर आधारित सारा कार्य अवरुद्ध पड़ा है।

वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने विभागीय पत्र व्यवहार और कर्मचारियों से मिले फीडबैक के आधार पर भारत संचार निगम लिमिटेड के डीईटी विजय कुमार से बात की और आमजन के हितों के मद्देनजर व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ठीक होने की प्रतीक्षा किए बिना पानीपत और सफीदों के रास्ते एक वैकल्पिक कनेक्शन गुरुवार से चालू कर दिया जाएगा। इसका कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता राममेहर शर्मा, एडवोकेट मनीराम शर्मा व एडवोकेट देवेंद्र, अंकित शर्मा के अलावा अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...