पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News Registry Documents To Buyer As Soon As Land Is Registered Adc

भूमि की रजिस्ट्री होते ही खरीददार को दें रजिस्ट्री दस्तावेज : एडीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी | एडीसी राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग में रजिस्ट्री आदि के कार्य को पारदर्शी, ऑनलाइन तरीके और स्टाम्प से संबंधित कार्य ई-स्टाम्प प्रणाली के माध्यम से ही करें। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को रजिस्ट्री दस्तावेज की डिलीवरी समय पर हो। राजस्व मामलों से संबंधित पुराने सभी लंबित केसों का निपटान जल्द से जल्द करवाएं।

उन्होंने इंतकाल के सभी लंबित केसों को भी जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को रेवेन्यू डे घोषित किया है। सभी राजस्व अधिकारी इस इंतकाल संबंधी कार्यों को तत्परता के निपटाएं। इस मौके पर एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...