- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Registry Of Land Will Be Held On Monday And Thursday In Badli
बादली में सोमवार व गुरुवार को होंगी जमीन की रजिस्ट्री
बादली | पिछले लगभग एक माह से बादली तहसील में जमीनों की रजिस्ट्री सबंधी काम बाधित पड़े हैं। लगभग एक माह पूर्व बादली के तहसीलदार श्रीनिवास का तबादला हो गया था। इससे पहले नायब तहसीलदार प्रभुदयाल से रजिस्ट्री संबंधी काम वापस ले लिया था। इसके बाद से तहसील में रजिस्ट्री सबंधी काम बाधित पड़े हैं। अब तहसील में अस्थाई रूप से मातनहेल के तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। कोई स्थाई तहसीलदार न होने के चलते बादली में केवल अब 2 दिन ही रजिस्ट्री के काम हो पाएंगे। बादली में तहसीलदार का एडिशनल चार्ज संभाले नरेंद्र दलाल ने बताया कि बादली में सोमवार व गुरुवार को ही रजिस्ट्री के काम हो पाएंगे। क्योंकि उनके पास बादली के इलावा झज्जर हेडक्वार्टर व मातनहेल का भी चार्ज है। समय नहीं होने के चलते बादली में तहसीलदार ने केवल 2 दिन ही रजिस्ट्री सबंधी काम करने का निर्णय लिया है।