पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Rejected By Minor Statements Accused Of Kidnapping Acquitted

नाबालिग बयानों से मुकरी, अगवा करने का आरोपी बरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | नाबालिग को अगवा कर अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया। पीड़िता कोर्ट में बयानों से मुकर गई। इसका फायदा आरोपी को मिला। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आरोपी राहुल को बरी कर दिया। बता दें रादौर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रादौर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दो बेटियां हैं। एक नौवीं में और दूसरी दसवीं में पढ़ती हैं। 24 मई को दोनों बेटियां घर से स्कूल गई थी। लेकिन छुट्टी के बाद वे घर नहीं आई। उन्होंने जांच की तो पता चला कि उसकी बेटियों को राहुल अगवा कर ले गया है। तब रादौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में लड़कियों को बरामद कर लिया था और इस मामले में राहुल को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को बरी कर दिया।
खबरें और भी हैं...