- Hindi News
- National
- Bhuna News Haryana News Rekha Became The Sarpanch Of Lahariya By Consensus
सर्वसम्मति से लहरिया की सरपंच बनी रेखा
गांव लहरिया की बर्खास्त सरपंच उर्मिला देवी की जगह पर सर्वसम्मति से पंच रेखा काे सरपंच चुन लिया गया है। बैठक में 13 पंचायत सदस्यों में से 11 शामिल हुए। बीडीपीअाे सोमवीर कादियान व एसईपीओ नरेंद्र कुंडू की मौजूदगी में बहुमत प्राप्त पंच को लहरिया सरपंच का कार्यभार रेखा रानी को दे दिया गया। ग्राम सचिव अमित कुमार सिंगला को रिकॉर्ड रेखा रानी को सौंपने के दिशा निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत लहरिया की वार्ड नंबर 13 की पंच रेखा रानी को 11 सदस्यों ने सर्वसम्मति से सरपंच पद पर विराजमान कर दिया। बैठक में वार्ड नंबर 4 के पंच अशोक कुमार ने सरपंच पद हेतू रेखा रानी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर पंच रामफल, सुरेश कुमार, सुनील कुमार ,भगवान दास ,सुमन देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, बाला देवी, विजयपाल ने सर्वसम्मति से रेखा रानी के नाम का अनुमोदन किया।