शौर्य दिवस पर उधम सिंह के पराक्रम को याद किया
जठलाना|छात्रों को शहीद उधमसिंह के बारे जानकारी देते वरयाम सिंह।
जठलाना| इंकलाब मंदिर गुमथला राव में शहीद उधम सिंह कांबोज का शौर्य दिवस मनाया गया। सोसाइटी सदस्यों व ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वरयाम सिंह ने की। वरयाम सिंह ने कहा कि 13 मार्च के दिन ही शहीद उधम सिंह कांबोज ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जरनल डायर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। 1919 में वैशाखी वाले दिन जब जरनल डायर ने मासूम लोगों के ऊपर गोलियां चलाईं थीं, तभी उधम सिंह ने प्रतिज्ञा ली कि वह एक दिन जरनल डायर को मारकर इसका बदला लेगा। उन्होंने कहा कि शहीद किसी कौम व समुदाय के नहीं होते। उन्होंने न केवल किसी जाति विशेष के लिए बल्कि पूरे देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर डॉ. शुभम सलूजा, सर्वजीत सिंह, प्रवीन, मोनू त्यागी, गुरुनूर सिंह, गुरुमुख सिंह, अवतार, शुभम, मनीष, कुलवंत व सूरज मौजूद थे।