पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Renovation Of All Pilgrimages Within The Circumference Of 48 Kos In Kurukshetra Randhir Golan

कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि के सभी तीर्थों का जीर्णोद्धार करना लक्ष्य: रणधीर गोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान ने बड़ी मुश्किल ते यो दिन दिया है, सरकार ही थारे बीच में है, तुम लोग काम लेकर आओ पैसे की चिंता मेरे ऊपर छोड़ दो। ये कहना था हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं विधायक रणधीर गोलन का गांव हाबड़ी में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान गोलन ने कहा कि उनका एक लक्ष्य है कि पांच वर्ष के कार्यकाल में कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि के सभी तीर्थों का जीर्णोद्धार करवाना है, सभी तीर्थों को उनके इतिहास के अनुसार ही विकसित करवाया जाएगा। गांव हाबड़ी के सूर्यकुंड तीर्थ का भी इस प्रकार से सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा कि दूर-दूर से लोग इसके दर्शन करने के लिए आएंगे। जनसभा में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 50 लाख रुपए की ग्रांट की घोषणा की। इसके अलावा श्री सिंह गुरुद्वारा में ब्लाॅक लगवाने के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की। इस मौके पर ग्रामीणों ने पूरे गांव की तरफ से उन्हें फूलों की माला पहनाकर जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। गोलन ने बताया कि पूंडरी शहर की वर्षों पुरानी मांग सीवरेज व्यवस्था को बहाल करने व नई काॅलोनियों में सीवरेज डलवाने के लिए 2.17 करोड़ रुपए की ड्राइंग तैयार कर दी गई है, जिस पर कुछ महीने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अमित गोलन, अनिल आर्य, स. कुलदीप सिंह, रोशन लाल, कुलविंद्र सिंह, स. गुलजार सिंह, हरेंद्र सिंह, बलिचा सिंह, कुलदीप जांगड़ा, छोटा राम, खजान सिंह, जसबीर साकरा, नरेश मनचंदा, पाला राम, रणधीर फौजी व जसबीर सिंह सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।

_photocaption_पूंडरी | रणधीर गोलन का फूल-मालाओं से नागरिक अभिनंदन करते ग्रामीण।*photocaption*

पूंडरी | कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...