पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Renovation Of Bypass With Drains Started At A Cost Of Rs 125 Crore

सवा दो करोड़ की लागत से ड्रेन के साथ बाईपास के नवीनीकरण का काम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवा दो करोड़ रुपए की बड़ी लागत से शहर के ड्रेन के साथ लगने वाले महत्वाकांक्षी सड़क मार्ग को चमकाया जाएगा। चार महीने के लंबे अंतराल के बाद शहर के मिनी बाईपास के नवीनीकरण व सुधारीकरण का काम तेज कर दिया गया है। सोमवार वाहनों का आवागमन रोककर झज्जर-रोहतक बाईपास की तरफ से सड़क तैयार करने का काम हुआ। सड़क निर्माण के बाद इस मार्ग पर सफेद पट्टी सहित दूसरे सुरक्षा चिह्न लगाए जाएंगे। शहर के सबसे अधिक महत्वपूर्ण बाईपास के नवीनीकरण व सुधारीकरण के लिए योजना एक वर्ष पहले तैयार हुई थी, विभागीय जानकारों का कहना है कि सड़क मार्ग कुछ स्थानों से छोड़कर बेहतर स्थिति में था, लेकिन सड़क मार्ग की म्याद पूरी हो जाने के कारण इस दिशा में काम शुरू हुआ। सड़क निर्माण से पहले मिलिंग कर सड़क को उखाड़ दिया गया। ताकि नई परत बेहतर तरीके से जम सके। यह काम नवंबर महीने में शुरू किया गया, लेकिन तभी पराली व दिवाली पर प्रदूषण की समस्या को देखते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लग गई। इस बीच सड़क निर्माण का काम अटका रहा, लेकिन सड़क के खोद दिए जाने से लोगों को खासी दिक्कत रही। सड़क पर वाहनों की स्पीड़ काफी कम हो गई। बल्कि सड़क मार्ग पर भी असुरक्षित हो गया। विभागीय अधिकारियों ने गड्ढे भरने का आश्वासन दिया, लेकिन इस दिशा में भी काम नहीं होने से सड़क मार्ग पर वाहन असुरक्षित स्थिति बयान करते हैं।

निर्माण कार्य न होने के कारण सर्दियों में नहीं लग पाती थी सफेद पट्टी

वाहनों के गिरने का खतरा था : निर्माण संबंधी रोक हटने पर फिर सर्दी के कारण काम चालू नहीं होगा। तारकोल के ठंडे होने की शिकायत रहती है। अब मार्च में कई महीने की परेशानी के बाद काम कराया जा रहा है। सर्दियों में सड़क सुरक्षा के तहत सफेद पट्टी की दरकार रही, लेकिन सड़क निर्माण न होने के कारण यह काम भी अटका रहा। गनीमत यह रही कि इस बार कोहरे के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अन्यथा इस सड़क के अधिकांश क्षेत्र में साइड से ड्रेन है। जहां पर वाहनों के गिरने का खतरा रहता है।

क्या कहना है अधिकारियों का: कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी नरेंद्र सिंगरोहा ने बताया कि मिनी बाईपास के नवीनीकरण का कार्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस पर करीब सवा दो करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस राशि से ड्रेन के साथ रोहतक रोड से बेरी मोड-दादरी मोड-ग्वालीसन मोड-कोसली मोड से रेवाड़ी रोड तक के मिनी बाईपास को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इस काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क सुरक्षा के तहत वाइट लाइनिंग का भी काम होगा। ताकि रात के समय वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। सड़क मार्ग पर कई मोड एवं चौक होने के कारण जेबरा क्रासिंग आदि भी व्यवस्था बनाई जाएगी।

निर्माण कार्य के कारण लगाए अवरूध।

सड़क निर्माण करने में जुटे कंपनी कर्मी।
खबरें और भी हैं...