पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़ी बीरबल | गांव धानोखेड़ी में सब डिवीजन लीगल सर्विस कमेटी द्वारा कानून जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता कुलवंत रंगा ने ग्रामीणों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने प्रदूषण और वातावरण के बारे में भी जागरूक करते हुए बताया कि प्रदूषण से नुकसान से मुआवजा कैसे लिया जाता है। और ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं। नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्हाेंेने लोक अदालतों के लाभ किस प्रकार लिए जा सकते हैं इस बारे में भी बताया। इस मौके पर अधिवक्ता कुलवंत रंगा, पीएलवी राहुल संधू, सरपंच प्रवीण कुमार, जयसिंह नंबरदार, पवन,राहुल, सोहन लाल, ऋषि पाल, साहिल, विनोद, निर्मल सिंह, गौरव, हंसा, राजेश, राज कुमार, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...