- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Researcher On Challenges Affecting Society Researcher Dr Kotnala
समाज को प्रभावित करने वाली चुनौतियों पर शोध करें शोधकर्ता : डॉ. कोटनाला
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के भौतिकी विज्ञान विभाग की ओर से नैनो साइंस एंड इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी विषय पर 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया। इसमें एनपीएल नई दिल्ली के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. आरके कोटनाला मुख्य अतिथि रहे। वहीं अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश कुमार ने की। डॉ. कोटनाला ने हाइड्रो इलेक्ट्रिक सेल के बारे में बताया। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ऐसी चुनौतियों का सामना करें जो समाज को प्रभावित करती हैं।
इससे समाज को अधिक लाभ होगा। साथ ही उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक अध्ययन की विभिन्न शाखाओं के बीच सामंजस्य बनाने की जरूरत के बारे में भी बताया। डॉ. सतीश कुमार ने नैनो प्रौद्योगिकी के नए युग के उपयोग के उदाहरण शोधार्थियों के सामने रखे। प्रो. आरपी चौहान ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य इंजीनियर, टेक्नॉलॉजिस्ट और उद्योगपतियों को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान कई संस्थानों व विश्वविद्यालयों के शिक्षक अपने शोध को सांझा करेंगे। इस अवसर पर प्रो. अश्वनी कुमार, प्रो. नीना जग्गी, प्रो. सीआर मरियप्पन, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. वाई द्विेदी और डॉ. रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र | एनआईटी में नैनो साइंस पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते डॉ. आरके कोटनाला।