- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Residents Celebrate The Festival Carefully This Time There Will Not Be Extra Water On The Feet All Five Water Tanks Are Empty
शहरवासी संभलकर मनाए पर्व, इस बार फाग पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त पानी, पांचों वाटर टैंक पड़े हैं खाली
होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले बाजारों पर कड़ी नजर रहेगी। भांग या शराब के नशे में होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस भारी पड़ेगी। शहर में शहर थाना, सिविल लाईन थाना, यातायात थाना व महिला थाना की विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा शहर में नाकाबंदी कर इस अवसर पर विशेष चेंकिंग अभियान चलाया जाएगा।
इधर, शहरवासी मंगलवार को होली संभलकर खेलें। यदि होली खेलनी है तो पानी का अतिरिक्त स्टोर भी घर पर ही करना पड़ेगा। क्याेंकि इस बार जन स्वास्थ्य विभाग होली पर शहर में अतिरिक्त पानी की सप्लाई नहीं कर पाएगा। इसका मुख्य कारण ये है कि शहर के चत्तरगढ़पट्टी स्थित मुख्य जलघर पर स्थित पांचों वाटर टैंक खाली पड़े हैं। इन वाटर टैंक की रिपेयर का काम चल रहा है इसलिए इसमें पानी का स्टोरेज नहीं है। ऐसे में स्पष्ट है कि पानी की कमी है और केवल नियमित रूप से ही जितना पानी मिलता है, उतना ही पानी सप्लाई होगा। शहर में प्रतिदिन 300 लाख लीटर से ज्यादा पानी की खपत होती है लेकिन होली पर डिमांड दोगुणा से भी ज्यादा हो जाती है। इसलिए इस बार अतिरिक्त पानी शहरवासियों काे नहीं मिलेगा। विभाग के अिधकारियों को प्रयास है कि प्रतिदिन की नियमित पानी की सप्लाई जारी रहे।
सुरक्षा के हैं कड़े प्रबंध: एसपी
होली के पावन पर्व पर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस द्वारा आमजन से आहवान किया गया है कि वे इस पवित्र त्यौहार को सादगी व शांति से मनाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करें। शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालो, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वालो व हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वालो से पुलिस सख्ती से निपटेगी।\\\'\\\' - डॉ. अरूण सिंह, एसपी सिरसा।
ट्रैफिक पुलिस भी तैयार
ट्रेफिक थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बाइक चालकों को चेतावनी दी है अगर बुलेट से पटाखे बजाते युवा दिखे तो बाइक देखते ही इंपाउंड की जाएगी और चालान काटा जाएगा। उन्होंने कह कि हुड़दंगियों से निपटने के लिए ट्रेफिक पुलिस भी तैयार है। शहर में जगह-जगह होम गार्ड की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों व महिलाओं और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके। गुब्बारे फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
सुरक्षा के लिए डायल करें 100 नंबर
एसपी डॉ. अरुण नेहरा ने महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर उनसे अपील की है कि उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी दिक्कत महसूस हो तो वे निर्भीक होकर 100 नंबर व महिला हेल्पलाइन 1091 डायल करके बताएं। इसके अलावा दुर्गा शक्ति की पीसीआर भी बाजार में मौजूद रहेगी।
थाना प्रभारियों को गश्त का निर्देश
होली के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी शराब पीकर बाइक चलाने व हुड़दंग करने वालों से होती है। इस बार पुलिस इस पर विशेष नजर रखेगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना एरिया में रेग्यूलर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। होली के दिन सुबह से रंग खेलने के खत्म न होने तक सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे।
शहर में 20 जगहों पर हुआ होलिका दहन
शहर में सोमवार रात्रि को होलिका दहन हुआ। शहर में 20 स्थानों पर होली सज चुकी है। 9 मार्च को होलिका दहन व मंगलवार को धुलेंडी मनेगी। शहर में गोल डिग्गी चौक, परशुराम चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, भादरा बाजार, गौशाला मोहल्ला, बरनाला रोड, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, घंटाघर चौक, रानियां बाजार, नोहरिया बाजार के अलावा अनेक जगहों पर होलिका दहन हुआ। मालूम हो कि हिंदू धर्म में होली के त्योहार का बड़ा महत्व है। इस दिन की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। जहां फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। वहीं इसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है।
एसपी ने अिधकारियों को जारी किए दिशा-िनर्देश
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण नेहरा ने पुलिस अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। शहर में सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की 12 पीसीआर मौजूद रहेंगी, जबकि 200 जवान गश्त करते रहेंगे। इसके अलावा 12 मोटरसाइकिल राइडर करेंगे पेट्रोलिंग करेंगे। शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने, बुलेट से पटाखे छोड़ने व हुड़दंगबाजी कर शांति भंग करने वालों से सख्ती से पुलिस निपेटगी। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेगी। जिला की सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा करीब 30 जगह नाके लगा दिए गए हैं। जिलेभर में हर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है।
सिरसा। होली पर्व को लेकर चैकिंग अभियान चलाते पुलिस कर्मी।
ऐलनाबाद में राजस्थानी वेशभूषा में भगवा होली खेलते विहिप के लोग।