पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News Responsibility Assigned To Activists For The Rally In Israna

इसराना में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैठक में उपस्थित जेजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

रेवाड़ी | कोसली स्थित जेजेपी कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामफल कोसलिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 13 मार्च को युवा प्रेरणा दिवस पर इसराना में होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। साथ ही उनको रैली से संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष कोसलिया ने कहा कि रेवाड़ी से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसराना रैली में पहुंचेंगे। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देश अनुसार ही पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। इस मौके पर सजन सिंह, पवन भारद्वाज, अर्जुन देव, घमंडी सेठ, अशोक पंच, संदीप, फूल सिंह व जिले सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...