- Hindi News
- National
- Narwana News Haryana News Restricted Drug Found With Drug Dealer Case Registered
दवा विक्रेता के पास मिली प्रतिबंधित दवा, केस दर्ज
गढ़ी पुलिस ने एएसआई बलवान सिंह की शिकायत पर धमतान गांव में दवाइयों की दुकान चलाने वाले दुकानदार के खिलाफ प्रतिबंधित दवाई रखने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली की धमतान गांव में दुकानदार अपनी दवाइयों की दुकान में सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई दवाइयों बेच रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा तो वहां पर प्रतिबंंधित दवाइयों के पैकेट मिले। पुलिस ने दवाइयों को कब्जे में लेकर दुकानदार रामकेश वासी धमतान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर
लिया है।