पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Rigveda School Children Won Medals In Talent Hunt

ऋग्वेदा स्कूल के बच्चों ने टैलेंट हंट में जीते पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोहाना| ऋग्वेदा स्कूल के बच्चों ने टैलेंट हंट में पदक जीते हैं। प्रधानाचार्य राजन खुराना ने बताया कि कृष्णा इंस्टीच्युट द्वारा आयोजित टैलेंट हंट में अन्य स्कूलों के अलावा ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें ऋग्वेदा स्कूल के तीन छात्रों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से कृष किनरा ने प्रथम रैंक, कक्षा नौवीं से केशव चावला ने द्वितीय तथा कक्षा ग्यारहवीं से स्नेहा ने तृतीय रैंक प्राप्त किया। जिसके लिए उन्हें क्रमश: 5100, 3100 व 2100 रुपए के कैश प्राइज प्रदान किए गए। स्कूल चेयरमैन प्रदीप मडिय़ा, एकेडमिक डायरेक्टर दिलबर अली ने उनका उत्साहवर्धन किया।
खबरें और भी हैं...