- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Rinku Saini Won Gold In Body Building Competition
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रिंकू सैनी ने जीता गोल्ड
कैथल | हिसार के उकलाना में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कैथल के रिंकू सैनी ने 70 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ने किया था। प्रतियोगिता में 220 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया था। इससे पहले रिंकू ने मिस्टर कैथल का खिताब भी जीता था।