- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Risk Of Damage From Huge And Old Trees In Village Fatehpur
गांव फतेहपुर में विशाल व पुराने पेड़ से नुकसान का खतरा
पूंडरी | गांव फतेहपुर की वाल्मीकि बस्ती में पिछले 40 सालों से खड़े सफेदे के पेड़ से वार्ड 14 व 15 के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 15 के पंचायत सदस्य राजेश चड्डा ने बताया कि यह पेड़ पब्लिक हेल्थ की जगह पर खड़ा है। इसके एक तरफ वाल्मीकि चौपाल दूसरी तरफ वाल्मीकि मंदिर, डॉ. अंबेडकर भवन और संपूर्ण वाल्मीकि बस्ती है। यह पुराना पेड़ जिस तरफ भी गिरेगा तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। चड्डा ने बताया कि उसने ग्राम पंचायत से लेकर सीएम विंडो में इस पेड़ के कटवाने की मांग की है, लेकिन आश्वासन कि सिवाय कुछ नहीं मिला। पब्लिक हेल्थ वाले कहते हैं कि यह वन विभाग और पंचायत का कार्य है और वन विभाग वाले कहते हैं यह कार्य पब्लिक हेल्थ का है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को वह जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष व मंत्री मूल चंद शर्मा के समक्ष रखेंगे।