- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Road Accident Husband39s Wife And Children Injured
सड़क हादसा : पति की मौत पत्नी व बच्चे घायल
खरखौदा | शरोहतक मार्ग पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई जबकि प|ी सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। नांगल, ठाकरान, दिल्ली निवासी विनोद कुमार का कहना है कि वह रविवार को रोहणा निवासी सुरेंद्र के घर आया था। यहां से सुरेंद्र, उसकी प|ी सुनीता, साहिल व संजय को लेकर रोहतक चला गया। रविवार की शाम को लौटते समय खरखौदा-रोहतक मार्ग पर बाईपास से पहले ट्राला सामने से तेज रफ्तार से आता हुआ दिखाई दिया। उसने अपनी कार को सड़क से नीचे उतार लिया। इसके बावजूद ट्राले ने उनकी कार को साइड मारते हुए खेतों में उतरा। इससे कार सवार सभी लोगों को जहां चोट आई वहीं रोहणा निवासी सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।