सड़क, पार्क की इनहांसमेंट देने के लिए तैयार नहीं
गोहाना | सेक्टर-सात वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी गुरुवार को जजपा नेता डॉ. केसी बांगड़ से मिले। उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नाम पर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर निवासी इनहांसमेंट देने को तैयार हैं, लेकिन सड़क और पार्कों की जमीन की इनहांसमेंट का बोझ नहीं डाला जाए। इसका भुगतान करने के लिए सेक्टर निवासी तैयार नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र दूहन ने कहा कि हुडा द्वारा सेक्टर के लोगों से इनहांसमेंट राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने एनहांसमेंट की रि-कैलकुलेशन के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय के 3 जजों की कमेटी बनाई थी। सीएम ने वादा किया था कि कमेटी जो भी रिपोर्ट देगी, उसे स्वीकार किया जाएगा।