- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Roadways Bus Starts From Patoda Village To Chandigarh
पाटोदा गांव से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस शुरू
हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो ने पटोदी से चंडीगढ़ के लिए सुबह बस सेवा आरंभ की है। बताया गया कि बस सुबह पटोदी से 5:30 बजे चलेगी और पाटोदा में 6:15 बजे पहुंचेगी। सुबह 7 बजे बस अड्डा झज्जर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ से वापस 6:30 बजे पाटोदा पहुंचेगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई रोडवेज बस सेवा का गांव पाटोदा के ग्रामीणों ने स्वागत किया। चालक-परिचालक का गांव पाटोदा के बस अड्डे पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और पानीपत डिपो के महाप्रबंधक, सीआई, डीआई का आभार जताया। ग्रामीणों ने चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा पानीपत डिपो द्वारा शुरू किए जाने पर खुशी जताई और कहा कि इसका लाभ पाटोदा, लुहारी, कोका, कुलाना, माछरौली सहित जिले के लोगों को मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रणवीर सिंह, रामनिवास यादव, ताराचंद, सतबीर, हनुमत, जय भगवान, मोनू पंच, खुशीराम पंच, निक्कू शर्मा, कृष्ण कुमार, यादराम, बालकिशन, धर्मवीर, बलराम, जयप्रकाश रोहिल्ला, कमल, रतन सिंह जांगड़ा, मेनपाल चौहान, मास्टर सतबीर सिंह, हनुमान शर्मा मौजूद रहे।