पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Roadways Contract Retiring Employees Meeting On 12

रोडवेज के ठेका निवृत्त कर्मचारियों की मीटिंग 12 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान रणसिंह श्योराण ने बताया कि रोडवेज के ठेका निवृत्त कर्मचारियों की एक मीटिंग 12 मार्च को बस स्टैंड स्थित पार्क
में बुलाई गई है। उन्होंने बताया
कि 1.4.79 को तीसरे वेतन
आयोग की रिपोर्ट लागू करते समय 18.50 रुपये जो अंतरित राहत पहले से दे रखी थी उसे मूल वेतन में जोड़कर वेतन निर्धारित किया गया था जिसकी बाद में कटौती कर दी गई। इसके विरोध अपील की गई उच्च न्यायालय में अपीलकर्ता के हक में फैसला दिया परन्तु न्यायालय ने इसे जनरलाइजेशन नहीं किया।

पिछले वर्ष कर्मचारियों ने उस फैसले की नकल लेकर उच्च न्यायालय में अपील दायर की। उच्च न्यायालय ने 2 मई 2019 को यूनियन के हक में फैसला
देते हुए तीन महीने के अन्दर वेतन पुनः 18.50 रुपये जोड़कर तीन महीने के अन्दर-अन्दर इसे लागू करने का फैसला दिया था परन्तु परिवहन निदेशक ने इसे मानने से इंकार कर दिया। उसी मामले को लेकर 12 मार्च को मीटिंग
की जाएगी ताकि आगामी कार्रवाई के लिए सभी कर्मचारियों की
राय लेकर आगे का फैसला किया जा सके।

खबरें और भी हैं...