पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Roadways Employees Will Go To The Camp Encirclement On 15th

15 को मुख्यमंत्री कैंप घेराव में जाएंगे रोडवेज कर्मचारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग वर्कशाॅप के प्रांगण में डिपो प्रधान राजेंद्र कांबोज की अध्यक्षता में हुई। संचालन डिपो सचिव प्रदीप शर्मा ने किया। मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष हरिनारायण शर्मा उपस्थित रहे। इसमें 510 ब्लैक लिस्टेड बसों के विरोध में 15 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप के प्रस्तावित घेराव को लेकर चर्चा हुई। सभी कर्मचारियों ने घेराव में हिस्सा लेने का संकल्प लिया। उपप्रधान रणजीत सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कादियान, पूर्व प्रधान रविंदर सिंह ने विचार रखे। माैके पर ऑडिटर अमन कुमार, बलवान सिंह, हर्ष कुमार, विनोद दत्ता, अरविंद कुमार, गुरदेव सिंह, कमल जोगी, निर्देश शर्मा, ओमपाल, राजेश, कुलदीप सिंह, कुलजिंदर सिंह, धर्मवीर, अनिल कुमार, हरिंदर सिंह, भवानी दत्त, मनिंदर शर्मा, अनीश सैनी, ईशम गुर्जर, तेजेंद्र गुज्जर, रणधीर सिंह व महिपाल भी माैजूद रहे।

यमुनानगर | रोडवेज कर्मियाें को संबोधित करते हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हरिनारायण शर्मा।
खबरें और भी हैं...