पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Roshanlal Becomes All Haryana Power Corporation Workers Union Pundri Unit Head

रोशनलाल बने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन पूंडरी यूनिट प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन पूंडरी का द्विवार्षिक सम्मेलन सब-डिवीजन नंबर 2 कार्यालय पूंडरी पर सर्कल सचिव बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ जिसमें कैथल के यूनिट सचिव सुरेश पाल व सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं व सरकार की नीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर द्विवार्षिक चुनाव करवाया गया जिसमें सर्वसम्मति से यूनिट प्रधान रोशनलाल, मीटर रीडर वरिष्ठ उपप्रधान बलजीत सिंह, लाइनमैन उप-प्रधान बलकार सिंह, सचिव वजीर लाल, लाइनमैन दुसैन सह सचिव दर्शना देवी, लाइनमैन मिंटू सिंह लाइनमैन, ऑडिटर प्रदीप कुमार, प्रेस सचिव राजकुमार व लाइनमैन ऑर्गेनाइजर शिव कुमार राजौंद को चुना गया।

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन पूंडरी के नवनियुक्त पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...