पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोटरी क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडवा | लाडवा के रोटरी क्लब की ओर से निजी होटल में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों ने फूलों की होली खेली। रोटरी क्लब प्रधान अमित सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर समाजहित के काम करता है। उन्होंने कहा कि होली से आपसी भाईचारा बढ़ता है और सभी मित्र एक साथ इकट्ठा होकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने डांस भी किया। कार्यक्रम में राकेश खुराना, अश्वनी जैन, दुर्गेश गोयल, डिंपल गुंबर, अमित गुप्ता, संजीव गोयल, सुमित गर्ग, शिव गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंकुर, अवनीश गोयल, डॉ. अमृतपाल गर्ग, कुलबीर पंजेटा, भावना गर्ग, मीनू गुप्ता और सचिन गुप्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...