पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Rta Team Caught Three Reiki Case Registered

आरटीए टीम की रेकी करने वाले तीन पकड़े, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओवरलोडेड वाहनों को चालान होने से बचाने के लिए आरटीए टीम की लोकेशन देने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को डीसी व एडीसी की रेकी कर तीनों लोग ओवरलोडेड वाहन चालकों को लोकेशन दे रहे थे। ऐसे में एडीसी ने समसपुर टी प्वाइंट नजदीक टैंट हाउस की दुकान से इन तीनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिनके पास पुलिस ने तीन माेबाइल भी बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। बुधवार को 42 ओवरलोडेड वाहनों के चालान कर 24 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था वहीं शुक्रवार दोपहर डीसी व एडीसी ने अचानक बिलावल जाकर ओवरलोडेड को रुकवा लिया। जहां 8 ओवरलोडेड के चालान कर साढ़े 4 लाख रुपये जुर्माना लगा दिया।

खबरें और भी हैं...