पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Rye Bar Aso Election Outgoing Head Rajesh Saroha Is Also In The Fray

राई बार एसो. चुनाव : निवर्तमान प्रधान राजेश सरोहा भी मैदान में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | राई

बार एसोसिएशन राई का चुनाव अब आमने-सामने का हो गया है। गुरुवार को निवर्तमान प्रधान राजेश सरोहा ने भी अपने पैनल के साथियों के साथ प्रधान पद के लिए आवेदन किया। इसके साथ ही उपप्रधान पद पर दिनेश दहिया ने अपनी दावेदारी जताई है। आवेदन जमा कराने के अंतिम दिन एडवोकेट राजेश सरोहा की टीम ने भी अपना फार्म आरओ एडवोकेट आनंद दहिया को सौंप दिया। यहां केवल 28 मतदाता ही अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उधर, एडवोकेट मनोज कौशिक ने बार काउंसिल को एक शिकायत भेज दी है। जिसमें राई बार चुनाव में नियम व शर्त उजागर नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं।

राई बार एसोसिएशन के आरओ एडवोकेट आनंद दहिया ने बताया कि तीन अप्रैल को राई एसोसिएशन के 28 सदस्य चुनाव में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया आरओ आनंद दहिया, एआरओ रविंंद्र की देखरेख में संपन्न होगी। चुनाव के लिए आवेदन 11 से 12 मार्च तक किया जा जाना था। 13 मार्च को छटनी होगी और 16 तक आवेदन वापस लिया जा सकता है।

राई. प्रधान पद के लिए आवेदन देते निवर्तमान प्रधान राजेश सरोहा।
खबरें और भी हैं...