पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन की टक्कर से साधु की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिल्लूखेड़ा | बुधवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में 55 वर्षीय साधु की मौत हो गई। यह घटना जामनी चौक व पेट्रोल पंप के साथ लगती जगह के आसपास घटी है। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान न होने के चलते शव को जींद के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को एक साधु का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। साधु नीले रंग की जर्सी पहने हुए हैं और उसके पास भगवा गमछा था। मृतक साधु के पास पहचान के लिए कोई कागजात नहीं मिले हैं।
खबरें और भी हैं...